
सुबह शाम सकलडीहा के प्रमुख चौराहों पर अलाव जलाये जाने की ग्रामीणों ने उठायी मांग
सघन तिराहा पर अलाव जलाये जाने की मांग को लेकर विरोध जताते हुए ग्रामीण व राहगीर
चन्दौली सकलडीहा, ठंड और गलन को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से अलाव जलाने व जरूरत मंदों को कंबल वितरण का निर्देश है। जिसे लेकर तहसील प्रशासन की ओर से क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगों को निर्देशित किया गया है। गुरूवार को सघन तिराहा सहित अन्य तिराहों पर सुबह शाम अलाव जलाये जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने लेखपालों की ओर से कुछ जगहों पर नाम मात्र का अलाव जलाकर कर कोरमपूर्ति किये जाने का आरोप लगाया।
जिले में लगातार ठंड में बढोत्तरी हो रही है। इससे जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लोग घरों से निकलना नही चाह रहे है। सुबह से भगवान भाष्कर का दर्शन तक नहीं हुआ। इसके बाद भी आवश्यक कार्य से लोग मजबूरी में घर से निकल रहे है। ग्रामीणों का आरोप है कि हर वर्ष ठंड में तहसील प्रशासन की ओर से कस्बा के प्रमुख चौराहों पर अलाव और कंबल वितरण किया जाता था। लेकिन इस वर्ष भीषण ठंड में भी कुछ जगह अलाव जलाकर कोरमपूर्ति कर लिया जा रहा है। सघन तिराहा और अलीनगर तिराहा सहित डा.आंबेडकर पर चहनिया,धानापुर और कमालपुर के यात्रियों का आवागमन होता हैं। भीषण ठंड में लोग ठिठुर रहे है। खासकर बीमार लोगों के लिए तो ठंड और जोखिम भरा है।उ सके बाद भी प्रशासन की ओर से कही अलाव नही जलाया जा रहा है। लोगो ने सुबह शाम को अलाव जलवाने की मांग किया है। इस संबंध में तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव का कहना है कि अलाव के लिए लेखपाल को निर्देशित किया गया है।अगर कही शिकायत है तो जांच कर कार्यवाही की जाएगी। प्रदर्शन करने वालो में सुनील सिंह,अभय सिंह,धर्मध्वजा पांडेय,हरिनारायण,रामदास,हमीद,चंद्रिका सहित दर्जनों लोग रहे।














