
भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में होली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।
पत्रकार प्रशान्त कुमार का रिपोर्ट

चन्दौली शहाबगंज: सेमरा बगीचे में आज दिन सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को अबीर, गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गई। वहीं उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा होली के उपलक्ष्य में फगुआ गीत तथा विभिन्न गीतों के माध्यम से महफिल को सजाया गया। बताते चले की आज दिन सोमवार को होली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा सेमरा बगीचे में उपस्थित होकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई देने का कार्य किया गया। इसी क्रम में उपस्थित गीत कलाकारों द्वारा ढोलक मंजीरा लेकर महफिल को सजाने का कार्य किया गया। जिसमें फगुआ गीत के साथ विभिन्न प्रकार की गीत गाते हुए हंसी-ठहाके लगाए गए।

इस कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा ,मुख्य अतिथि शिव तपस्या पासवान, अनिल तिवारी पूर्व जिला महामंत्री, विजय शंकर पांडेय मंडल प्रभारी चंदौली, राजेश सिंह वरिष्ठ कार्यकर्ता, सूर्य नारायण चौबे, दिनेश तिवारी जिला प्रतिनिधि, और मीडिया प्रभारी चंद्रभूषण चौबे, पत्रकार संदीप कुमार गुप्ता,पत्रकार प्रशान्त कुमार, प्रमोद चौबे,मनोज श्रीवास्तव, महेश कुमार,राधेश्याम,अरविंद जायसवाल,सूरज,सनी दयाल,अयोध्या,मनोज केशरी, मिथिलेश उपाध्याय और समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन अजय सिंह ने किया I