उत्तर प्रदेशक्राइमखेलगाजीपुरचकियाचंदौलीनौगढ़प्रशासनिकबिहारब्रेकिंगमनोरंजनमहाराष्ट्रमिर्जापुरराजनीतीराज्यवाराणसीशहाबगंजशिक्षासोनभद्र

सम्राट अशोक महान की जयंती समाजवादियों ने धूमधाम से मनाया

सम्राट अशोक महान ने अखंड भारत दिया जिसमें सभी जाति धर्म के लोग निवास करते है

सम्राट अशोक महान की जयंती समाजवादियों ने धूमधाम से मनाया

सम्राट अशोक महान ने अखंड भारत दिया जिसमें सभी जाति धर्म के लोग निवास करते है

चकिया, चन्दौलीचक्रवर्ती सम्राट अशोक महान मौर्य की जयंती को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के दिशा निर्देश पर प्रदेश भर में धूमधाम से मनाया गया। चकिया निर्भयदास हनुमान मंदिर प्रांगण में विधानसभा अध्यक्ष प्रभु नारायण यादव के कुशल नेतृत्व में सम्राट अशोक महान की तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए जयंती को बहुत ही धूमधाम से भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक एडवोकेट जितेंद्र कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सम्राट अशोक महान के इतिहास को पढ़ने व समझने की आवश्यकता है विश्व का ऐसा कोई शासक नहीं जो सम्राट अशोक महान के आगे टीका हो, सम्राट अशोक के आहट मात्र से बड़े-बड़े योद्धा रणभूमि छोड़कर भाग खड़े होते थे आज हम ऐसे अखंड भारत से हैं इस अखंड भारतवर्ष के निर्माता सम्राट अशोक महान है। जनता के चहेते लोकप्रिय टोनी खरवार ने कहा कि इस भारतवर्ष के चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान ऐसे हस्ति को कोटि-कोटि नमन करता हूं जिन्होंने एक ऐसा अखंड भारत दिया जिसमें सभी जाति धर्म के लोग निवास करते हैं सम्राट अशोक महान ने जब कलिंग युद्ध के बाद बौद्ध धर्म अपनाया तो उन्होंने हिंसा त्यागी और शांति और अहिंसा का मार्ग चुना साथ ही बौद्ध धर्म का विश्व भर में प्रचार प्रसार करवाया। इस दौरान पूर्व विधायक प्रतिनिधि अश्वनी सोनकर, सदर मुस्ताक साहब, जिला पंचायत सदस्य दशरथ सोनकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र कुमार राव, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष बब्बन यादव, सुधाकर कुशवाहा, अरशद खान, विधानसभा प्रभारी संतोष यादव,  त्रिलोकी पासवान, अरुण कुमार, राजेश पटेल, शमशेर यादव, सुनील बियार, पत्रकार देवा सरकार व भारी संख्या में सम्मानित लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!