चहनिया ब्लाक मुख्यालय परिसर में पौधरोपण करते मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल व वन क्षेत्राधिकारी नित्यानंद पांडेय व अन्य लोग।

पौधे मानव जीवन चक्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं

चहनिया ब्लाक मुख्यालय परिसर में पौधरोपण करते मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल व वन क्षेत्राधिकारी नित्यानंद पांडेय व अन्य लोग।

पत्रकार प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
चहनियाँ चंदौली विश्व पार्यावरण दिवस पर गुरुवार को विकास खंड चहनिया ब्लाक मुख्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल व वन क्षेत्राधिकारी नित्यानंद पांडेय ने परिसर में आम, अमरुद,नीम, आंवला सहित दर्जनों पौधरोपण कर गोष्ठी का आयोजन किया गया इस दौरान ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने कहा कि पौधे मानव जीवन चक्र में एक महत्वपूर्ण भमिका निभाते हैं, इनसे न केवल भोजन सम्बन्धी आवश्यकता की पूर्ति होती है, बल्कि जीव जगत से नाजुक संतुलन बनाने में भी यह आगे रहते हैं। हमारे शरीर को निरोगी बनाने में पौधों का अत्यधिक महत्व होता है, यही वजह है कि भारतीय पुराणों, उपनिषदों, रामायण एवं महाभारत जैसे पौराणिक ग्रन्थों में इसके उपयोग के अनेक साक्ष्य मिलते हैं । बृक्ष हमारे जीवन का प्राण तत्व है। इसके बिना जीवन और विकास कि कल्पना नहीं की जा सकती है। आज विश्व पार्यावरण दिवस पर सभी लोग एक- एक पौधरोपण कर पानी को बचाना बहुत जरूरी है। प्लास्टिक का उपयोग कम करें और कचरें को सही जगह डालें।हम सभी को आसपास की हवा, पानी और मिट्टी को स्वच्छ रखना चाहिए।यह दिन हमें प्राकृति के साथ तालमेल बिठाकर रहने की प्रेरणा देता है।पार्यावरण की रक्षा करना हम सभी की सामुहिक जिम्मेदारी बनती है।इस अवसर पर ,वन क्षेत्राधिकारी नित्यानंद पांडेय, ज्वाइंट विडियो ओमप्रकाश, एकाउंटेंट जितेंद्र कुमार, संतोष मिश्रा,चंदन जयसवाल, अमित पांडेय, उत्तम सिंह,अनीश सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।