
पत्रकार प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
चंदौली शहाबगंज: मामला शहाबगंज ब्लॉक के एक गाँव का है जहां 20 वर्षीय युवक पड़ोस के गाँव कि एक 22 वर्षीय किशोरी से शादी करने का झूठा आश्वाशन देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया,
पीड़िता की मानें तो पिछले 2 सालों से युवती का प्रेम-प्रसंग कार्तिक(20) नामक लड़के के साथ चल रहा था, इस दौरान दोनों में कई बार शारीरिक संबंध भी बने,बीती रात 16 जून को प्रेमिका ने प्रेमी को फोनकर रात करीब 2 बजे अपने घर बुलाई, जहाँ दोने ने फिर से शारीरिक सम्बंध बनाया इसी दौरान प्रेमिका के बड़े भाई की नींद खुली और दोनों रंगे हाँथ पकड़े गए,
फिर परिजनों ने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया, लेकिन प्रेमी के इनकार करने पर प्रेमी को रात को ही पुलिस स्टेशन लाया गया और पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
सीओ राजेश सिसोदिया ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया गया है और अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है…














