उत्तर प्रदेशचंदौलीराजनीती

एक बार फिर माहौल गर्म किसान यूनियन के नेताओं ने बीडीओ का पुतला फूका धरना जारी

पत्रकार प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

चंदौली सकलडीहा। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के बैनर तले मंगलवार को खंड विकास अधिकारी सकलडीहा का पुतला दहन करने का कार्य किया गया। मंगलवार को रोड निर्माण तथा जल जमाव को लेकर धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद कुमार सेठ व संचालन निरंजन पाल द्वारा किया गया। जल जमाव तथा नाली की समस्याओं का निदान नहीं किए जाने के कारण किसान यूनियन तथा व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। इसके संबंध में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष वाराणसी पिंटू पाल ने बताया कि अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो हम सभी लोग आर- पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। इसी के क्रम में मंगलवार को खंड विकास अधिकारी सकलडीहा का पुतला फूंकने का कार्य किया गया है। वही आगे और भी कार्य किए जाएंगे, जिसमें बुधवार को दोपहर 2:00 बजे सड़क पर लगे पानी के बीच धान रोपने का कार्य किया जाएगा।

जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती तब तक हम लोगों का धरना जारी रहेगा। इस धरने को किसान यूनियन के अन्य संगठनों द्वारा भी समर्थन देकर मजबूती दी जा रही है। वहीं समर्थन के साथी यूनियन के लोगों द्वारा समस्या के समाधान को लेकर हर लड़ाई लड़ने की बात की गई। बताते चले की सकलडीहा इंटर कॉलेज मुख्य मार्ग पर आए दिन हल्की सी बारिश होने पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिसके कारण व्यापारियों, राहगीरों,अधिवक्ताओं,अध्यापकों के साथ उक्त रास्ते से आवागमन करने वाले सभी लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसके संबंध में सकलडीहा सेक्टर नंबर 1 से जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार पिंटू पाल द्वारा जिलाधिकारी के साथ संबंधित अधिकारियों को पत्र के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराते हुए शीघ्र निदान करने की बात कही गई थी। चर्चा के दौरान पिंटू पाल के साथ उपस्थित उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष के के सोनी, दिलीप गुप्ता, टनमन सिंह, मुन्ना सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा 29 तारीख से पूर्व समस्या का निदान किए जाने की बात कही गई थी। वही समस्या का निदान नहीं होने के कारण व्यापारियों तथा यूनियन के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

जिसको लेकर रविवार को मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल द्वारा पूर्ण घोषित कार्य के अनुसार धरने पर बैठने का कार्य किया गया। वही यूनियन के लोगों ने जिलाधिकारी को चेताया कि अगर जल्द से जल्द समस्या का निदान नहीं किया गया तो यह आंदोलन अनिश्चितकालीन जारी रहेगा। इस कार्य में मुख्य रूप से भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन मंडल अध्यक्ष वाराणसी पिंटू पाल, युवा जिला अध्यक्ष विजयकांत पासवान, जिला अध्यक्ष शेषनाथ यादव, टनमन सिंह, विनीत पाल, आनंद कुमार सेठ, के के सोनी, दिलीप गुप्ता, अभिषेक, आकाश, रणविजय, राम अवतार, अखिलेश, रंजीत जयसवाल,नासिर अली, रोशन अली, राहुल शर्मा, संजय पांडेय, प्रमोद चौरसिया के साथ दर्जनों किसान नेता व व्यापारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!