उत्तर प्रदेशचंदौलीराजनीती

पटवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष बने ओम प्रदेश महामंत्री केपी और रवि…..!

पटवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष बने ओम प्रदेश महामंत्री केपी और रवि

पत्रकार प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

चंदौली। अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज के राष्ट्रीय नेतृत्व के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त् पदाधिकारियों की घोषणा किया गया। जिसमें प्रयोगराज के ओम जी पटवा को प्रदेश अध्यक्ष और सुल्तानपुर के केपी पटवा और रवि पटवा को महामंत्री नियुक्त किया गया। वही युवा प्रदेश अध्यक्ष पद पर रवि पटवा और महामंत्री युवा प्रकोष्ठ अनिल पटवा प्रदेश संयोजक स्वतंत्र देवल व सह संयोजक अमित पटवा को नियुक्त किया गया है। इनके मनोनयन सें संगठन को मजबूती प्रदान होगा। संरक्षक कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के नेतृत्व में अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज की ओर से आगामी 21 दिसम्बर को लखनऊ में पटवा सनातनी राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया है। जिसकों लेकर तैयारी जोरशोर से जारी है। संगठन की मजबूती को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव देववंशी और राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा की ओर से प्रदेश पदाधिकारियों की मनोनयन किया गया है। जिसमें प्रयोगराज के ओम जी पटवा को प्रदेश अध्यक्ष और सुल्तानपुर के केपी पटवा पश्चिमी प्रदेश और रविपटवा को पूर्वांचल का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया। वही युवा प्रदेश अध्यक्ष पद पर प्रयागराज के रवि पटवा और महामंत्री युवा प्रकोष्ठ गाजीपुर के अनिल पटवा प्रदेश संयोजक स्वतंत्र देवल पीलीभीत व सह संयोजक अमित पटवा आजमगढ को नियुक्त किया गया है। प्रधान संरक्षक आरके सिंह देववंशी राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय पटवा बिहार,राष्ट्रीय प्रबुद्ध अध्यक्ष सीताराम पटवा,राष्ट्रीय सचेतक ईं.टीएन गुप्ता,विजय बहादूर पटवा,डा.विद्या सागर ईश्वर चंद पटवा,प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश पटवा,देवेन्द्र पटवा और राष्ट्रीय संगठन मंत्री अरविंद पटवा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों शुभकामना देते हुए संगठन की मजबूती प्रदान करने का आव्हान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!