उत्तर प्रदेशचंदौलीराजनीती

डा0श्यामा प्रसाद मुख़र्जी का मनाया गया जन्मदिन,,

डा0श्यामा प्रसाद मुख़र्जी का मनाया गया जन्मदिन,,

चन्दौलीधानापुर नरौली वेद विद्यालय प्रांगण मे भारतीय जनसंघ के संथापक डा0श्यामा प्रसाद मुख़र्जी का जयंती भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रमेश द्विवेदी के अगुवाई मे मनाया गया,
डा0श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बुद्धू लाल विश्वकर्मा ने पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहे की वो कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग मानते थे उस समय के नेहरू सरकार मे उनको उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री बनाये गए पर उन्होंने इस्तीफा दे दिया क्योंकि वह कश्मीर नीति से असहमत थे ,सन 1951 मे उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना किये, आगे कहे की उनको उस लोग बंगाल मे टाइगर के नाम से भी लोकप्रिय थे,, इस कार्यक्रम के संयोजक रहें अरविन्द मिश्रा ने भी अपनी कविता (सरसी छंदाधारित—–(गीत)

श्री श्यामा परसाद मुखर्जी,
सर्वविदित श्रीमान।
आज जयंती मना रहा है,
सारा हिंदुस्तान।।

माता नाम योगमाया था,
आशुतोष पितु नाम,
पत्नी देवी सुधा मुखर्जी,
सुंदर सुघर ललाम,
शिक्षा और न्यायविद अनुपम,
बैरिस्टर थी शान।
आज जयंती मना रहा है,
सारा हिंदुस्तान।।

कलकत्ता के कुलपति बनकर,
मान बढ़ाया देश,
पुन:सफर तय राजनीति का,
बदल दिया परिवेश,
हिंदू महासभा में पाया,
पद अध्यक्ष महान।
आज जयंती मना रहा है,
सारा हिंदुस्तान।।

जनसँघ का निर्माण किया फिर,
सन् था इक्यावन,
आज वही बी जे पी मित्रों,
सबकी मनभावन,
कवि”उर्वार”फला-फूला है,
भारत का सम्मान।
आज जयंती मना रहा है,
सारा हिंदुस्तान।।
काश्मीर के लिए मुखर्जी,
त्याग दिए थे प्रान,
तबसे परमिट प्रथा का हुआ,
भारत से अवसान,
कौन भूल सकता है उनका,
त्याग और बलिदान।
आज जयंती मना रहा है,
सारा हिंदुस्तान।।)
के माध्यम से उनके जीवन पर प्रकाश डाले,
कार्यक्रम मे मंडल पश्चिमी, सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष व सभी मोर्चो के कार्यकर्ता सहित
डा0बृजेश सिंह,सत्यवान मौर्या रमेश यादव बबलू, राणा सिंह,अरुन जयसवाल,विनयराज पाण्डेय,रास बिहारी मिश्र, डा0अंबरीश शर्मा, बिपिन रस्तोगी,अनामिका मिश्रा,मनीसा देवी,गोपाल बिन्द,महेंद्र पाण्डेय श्याम लाल वर्मन, सुनील सिंह,मनोज मौर्या, विकास राजभर, अर्जुन कुमार, जय प्रकाश विश्वकर्मा सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!