उत्तर प्रदेशचंदौली

एक पेड़ मां के नाम पर हुआ बृहद वृक्षारोपण वृक्षारोपण करते ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह

एक पेड़ मां के नाम पर हुआ बृहद वृक्षारोपण


वृक्षारोपण करते ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह


चन्दौली सकलडीहा।विकास खण्ड क्षेत्र में एक पेड़ मां के नाम पर बृहद वृक्षारोपण हुआ।ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह और बीडीओ विजय कुमार सिंह ने विभिन्न गांवो में पहुचकर वृक्षारोपण किया।और ग्रामीणो को भी इसके लिए जागरूक किया।कहा पेड़ धरती के आभूषण है।जो एक सुंदर वातावरण देते है।
ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह सर्वप्रथम धरहरा गांव पहुचे जहा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह के साथ उन्होंने एक पेड़ मां के नाम लगाकर शुभारम्भ किया।इसके बाद बड़वलडीह,दिघवट सहित आधा दर्जन गांव में उन्होंने पौध रोपण किया।अवधेश सिंह ने कहा कि पेड़ पयार्वरण को संरक्षित तो रखते ही है।इसके साथ ही वातावरण को भी शुद्ध रखते है।उन्होंने कहा कि पेड़ के बिना धरती पर जीवन संभव नही है।यही कारण है कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश की नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ वृक्षारोपण पर विशेष ध्यान दे रहे है।उनके इस मुहिम को आगे बढ़ाने की जरूरत है।ताकि।हमारी आने वाली पीढ़ी को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।उन्होंने पेड़ की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया।इस मौके पर एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय,हवलदार यादव,संजय यादव, मोनू सिंह,टुनटुन सिंह,सोनू सिंह सहित अन्य लोग रहे।वही दूसरी ओर सकलडीहा पीजी कालेज में प्राचार्य प्रदीप कुमार पांडेय के नेतृत्व में शिक्षकों ने पौधरोपण किया।प्राचार्य ने जीवन मे पेड़ के महत्व पर विस्तार से बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!