उत्तर प्रदेशप्रशासनिकसोनभद्र

सोनभद्र चंदौली बॉर्डर पर वन विभाग की जमीन पर हो रहा अवैध खनन, विभाग बना अनजान

रिपोर्ट- अरविंद सिंह मौर्य

सोनभद्रचंदौली वन रेंज सुकृत व वन रेंज जयमोहनी थाना नौगढ़ जनपद चंदौली बॉर्डर मधुपुर पथरहवा (बघलेटवा) पर जेसीबी के सहारे खनन माफिया अवैध रूप से अवैध खनन करा रहे हैं। विभागीय अधिकारी मौन बने हुए हैं और खनन माफिया वन विभाग के राजस्व का लाखों का चूना लगा रहे हैं।

बेखौफ खनन माफिया, विभाग की उदासीनता

वन रेंज सुकृत व जय मोहनी चंदौली बॉर्डर पर बेखौफ खनन माफिया दिन रात वन विभाग के जमीन पर जेसीबी मशीन लगाकर वन विभाग के जमीन को चीर रहे हैं। दिनदहाड़े जेसीबी मशीन से मिट्टी खुदाई कर ट्रैक्टर ट्राली में भरकर 500-600 रुपये प्रति ट्राली के दर से मिट्टी बेची जा रही है, जिससे वन विभाग के राजस्व का लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है।

मिलीभगत का आरोप, जांच की मांग 

क्षेत्र वासियों का आरोप है कि वन विभाग के मिलीभगत से अवैध खनन जेसीबी लगाकर किया जा रहा है। खनन कर रहे लोगों के पास मिट्टी या पत्थर तोड़ने का कोई परमिट तक नहीं है, लेकिन इसके बावजूद अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। क्षेत्र वासियों ने वन विभाग से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

कार्यवाही की मांग

वन विभाग को अवैध खनन पर तत्काल रोक लगानी चाहिए और खनन माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही, वन विभाग के अधिकारियों की भूमिका की जांच होनी चाहिए और दोषी अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। अब देखना यह है कि वन विभाग इस अवैध खनन पर कब तक रोक लगाता है और खनन माफियाओं पर क्या कार्रवाई करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!