उत्तर प्रदेशचंदौलीराजनीती

पिंटूपाल ने डी सी मनरेगा से मुलाकात कर रोड निर्माण तथा जल जमाव के निदान की उठाई मांग…..!

चंदौली सकलडीहा। सकलडीहा इण्टर कॉलेज स्मृति गेट के पास विभिन्न माँगों के लेकर धरना देने के 24 दिन बीत जाने के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं होने को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन वाराणसी के युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल तथा जिला अध्यक्ष शेषनाथ यादव ने डीसी मनरेगा से मुलाकात कर शीघ्र समस्या के निदान करने की आवाज उठाई। जिस पर डीसी मनरेगा द्वारा संबंधित अधिकारियों से टेलिफोनिक वार्ता करते हुए जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ करने की बात कही। इस संबंध में सकलडीहा सेक्टर नंबर 1 से जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार तथा भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन वाराणसी के युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को लेकर पिछले दिनों सकलडीहा इंटर कॉलेज मुख्य मार्ग के समीप अनिश्चितकालीन धरना दिया गया था। जिसको लेकर जिला अधिकारी और DC मानरेगा के साथ क्षेत्रीय विधायक सकलडीहा प्रभु नारायण सिंह यादव के अस्वाशन पर धरना स्थगित कर दिया गया था। इस कार्य को पूर्ण करने के लिए संबंधित लोगों द्वारा 3 महीने का समय मांगा गया था। वही दिनांक 30 – 07 – 2025 दिन बुधवार को डी सी मानरेगा अधिकारी से मुलाकात की गई।जिनसे समस्या के निदान के बारे में चर्चा किया गया, जिस पर तुरंत संज्ञान में लेते हुए विभाग के संबंधित अधिकारियों से बात हुई। विभाग के द्वारा cc रोड एवम नाली तथा इण्टर कॉलेज के फील्ड में जल निकासी की समस्या की तिथि जो दिया गया है उसके अंदर काम लगा दिया जाएगा इसके बारे में वार्तालाप हुई तथा इन्हीं शर्तों पर धरना स्थगित किए हुए 24 दिन हुए हैं। इसी के साथ यह चेतावनी दिया गया की अगर समय से काम नहीं प्रारंभ हुआ तो धरना का रूप बहुत बड़ा होगा। हम सभी सकलडीहा की धरती पर बहुत बड़ा आंदोलन करेंगे और सारी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!