उत्तर प्रदेशचंदौलीशिक्षा

यूजीसी परीक्षा में सफलता प्राप्त करना गौरव की बात, प्रोफेसर प्रदीप पांडेय…..!

चंदौली सकलडीहा। राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित परीक्षा में सकलडीहा पीजी कॉलेज के चार विद्यार्थी भारत के किसी भी विश्वविद्यालय में शोध के लिए पात्र माने जाएंगे और इनका शोध पत्र प्रामाणिक माना जाएगा। यह महाविद्यालय के लिए एक गौरव की बात है, उक्त बातें सकलडीहा पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया। उन्होंने कहा कि सकलडीहा पी.जी. कॉलेज के चार छात्रों ने यूजीसी-नेट परीक्षा में सफलता हासिल की जो सकलडीहा के साथ-साथ पूरे जिले के गौरव की बात है। बताते चले की सकलडीहा पी.जी. कॉलेज को एक बार फिर गर्व का अनुभव हुआ है, जब कॉलेज के चार मेधावी छात्रों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है। राजनीति शास्त्र विभाग के सहायक प्रोफेसर शमीम राइन के निर्देशन में अध्ययनरत इन छात्रों ने न केवल अपने विभाग का, बल्कि महाविद्यालय का नाम भी रोशन किया है। सफल छात्रों के नाम इस प्रकार हैं:1. मोहम्मद असलम, 2. अंशु यादव,3. पंकज यादव,4. आशीष मौर्य इन चारों छात्रों की सफलता यह दर्शाती है कि ग्रामीण क्षेत्र के महाविद्यालयों में भी उच्च शिक्षा की गुणवत्ता निरंतर बेहतर हो रही है। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडे एवं राजनीति शास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर समीम राइन एवं डॉ पवन कुमार ओझा एवं अनिल तिवारी प्राध्यापकगणों ने सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं और इस उपलब्धि को संस्थान के लिए एक प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!