
सकलडीहा पुलिस द्वारा एक वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
चन्दौली सकलडीहा।आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.), अपर पुलिस अधीक्षक सदर एंव रघुराज, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष सकलडीहा अतुल कुमार के नेतृत्व में माननीय न्यायालय से जारी NBW में गिरफ्तारी हेतु सकलडीहा पुलिस द्वारा आज दिनांक 02.08.2025 समय 08.50 बजे वारण्टी अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र रामजनम निवासी ग्राम ताजपुर थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली उम्र 30 वर्ष को उसके घर ग्राम ताजपुर थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।














