उत्तर प्रदेशचंदौली

गंगा में लगातार जलस्तर बढ़ने के कारण सोमवार को मार्ग पर आवागमन पूरी तरह रुक जाएगा।

पत्रकार प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

चन्दौली सकलडीहा।गंगा में लगातार जल स्तर बढ़ने के कारण तटवर्ती गांव में पानी घुसने के कगार पर पहुंच चुका है। यहां तक की कुरहना गांव के समीप मुगलसराय चहनिया व पडाव भूपौली‌ मार्ग पर भी पानी आ गया है। हालांकि अभी आवागमन बाधित नहीं हुआ है। लेकिन इसी तरह जलस्तर बढ़ता रहा तो सोमवार को मार्ग पर आवागमन पूरी तरह रुक जाएगा।


क्षेत्र में उफनाई गंगा नदी के पानी से तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। अगर इसी तरह गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता रहा तो चंद घंटो में ही क्षेत्र के तटवर्ती गांव डेरवा,भूपौली,कैली,लौटना,कुरहना सहित तमाम गांव बाढ़ के चपेट में आ जाएंगे। अभी भी कुरहना के कई घर पानी से घिरे हैं।

बावजूद इसके अभी तक शासन प्रशासन द्वारा इन गांव में अभी तक कोई नहीं पहुंच पाया है। और ना ही रहता के लिए कोई व्यवस्था की जा रही है। इसको लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!