उत्तर प्रदेशचंदौलीराजनीती

बाढ़ ग्रसित क्षेत्र का पिंटू पाल ने किया निरीक्षण हर संभव मदद कर दिया भरोसा…!

बाढ़ ग्रसित क्षेत्र का पिंटू पाल ने किया निरीक्षण हर संभव मदद कर दिया भरोसा

पत्रकार प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

चंदौली सकलडीहासकलडीहा तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में इस समय बाढ़ की स्थिति उत्पन्न है, जिसके कारण दर्जनों ग्राम सभा प्रभावित हैं। वही इन ग्राम सभा में जीवन व्यापन करने वाले किसानों के सामने जीकोपार्जन की गंभीर परेशानी उत्पन्न हो रही है। क्योंकि लगातार जल जमाव तथा बाढ़ के कारण कई लोगों के घर ध्वस्त हो गए हैं। वहीं खेती भी पूरी तरह से नष्ट होने के कगार पर है कई किसान ऐसे हैं जिन्हें टेंट का सहारा लेना पड़ रहा है। वही इंसान के साथ-साथ जानवर भी अपना जीवन व्यतीत करने के लिए जद्दोजहद करता नजर आ रहा है। उक्त समस्या की जानकारी प्राप्त होने पर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन वाराणसी के युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल द्वारा सकलडीहा तहसील के ग्राम सभा बलुआ, डेरवा, हरधन जुड़ा, विजय का पूरा, गणेश का पूरा, शेरपुर, सरैया, भुसौला, मारूफपुर, नौघरा, टांडा, महाराजपुर का निरीक्षण किया गया। जहां निरीक्षण के दौरान किसानों से विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त की गई वहीं कई समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से तुरंत फोन के माध्यम से वार्तालाप भी किया गया। इसी दौरान एक परिवार जिसका मकान इस बाढ़ की जद में आकर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था। जिससे उक्त दंपति का परिवार रोड के किनारे अपना जीवन बसर कर रहा है वहीं उक्त दंपति की समस्या का निदान को लेकर संबंधित लेखपाल से चर्चा करते हुए उनकी हर संभव मदद करने का आग्रह किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!