
सकलडीहा में शिक्षण संस्थान की ओर से निकाली गयी तिरंगा यात्रा में शामिल पुलिस प्रशासन के अधिकारी
चन्दौली सकलडीहा स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को शिक्षण संस्थानों में हर्षोल्लासपूर्वक विभिन्न प्रकार की देशभक्ति गीतों के साथ आजादी का जश्न मनाया गया।

सकलडीहा पीजी कॉलेज डायट सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों की ओर से तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
डायट प्राचार्य विकायल भारतीय ने डायट पर झंडा रोहण किया। वही सकलडीहा पीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने ध्वजारोहण के बाद देश के नाम सम्बोधित किया।

इसके अलावा पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनियारपुर में प्रधानाध्यापक गीता कुमारी और अमरनाथ खरवार ने तो नईबाजार पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक अरूण कुमार रत्नाकर और प्रधान जितेन्द्र यादव के नेतृत्व में झंडा रोहण हुआ।

वही डा.आम्बेडकर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय भोजापुर में प्रबंधक आर के प्रसाद,प्रिसिंपल रवि कुमार ने झंडा फहराया। इस मौके पर दुलारे राम कन्नौजिया,सुभाष चंद्र जायसवाल, मनोज जायसवाल,अमित,टिंकू सहित अन्य मौजूद रहे।














