
सड़क पर कीचड़ व पानी भरने से राहगीर परेशान….

चंदौली
शहाबगंज ब्लॉक अंतर्गत मुसाखाड़ गाँव की मुख्य सड़क पर पानी भरने एवं कीचड़ फैलने से राहगीर परेशान है। यहां से आवागमन करने वाले ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि नालियों के अभाव में घरों का गंदा पानी बीच मार्ग में भर जाता है। इससे सड़क पर कीचड़ जमा हो जाता है। सड़क पर कीचड़ व गंदा पानी भरा होने से वाहनों के फिसलने, दुर्घटना होने का अंदेशा रहता है। पंचायत की ओर से सड़क व नलियों का निर्माण नहीं कराने से घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर भर रहा है।

कीचड़ से पनप रहे मच्छरों के चलते बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है। कई बार ग्रामीणों द्वारा यहां आने वाले जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को भी समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने नाली निर्माण के साथ सड़क बनाने की मांग की है।














