उत्तर प्रदेशचंदौलीराजनीती

किसान नेता व पिंटू पाल की मेहनत लाई रंग कुएं को ढकने का कार्य प्रारंभ….!

किसान नेता व पिंटू पाल की मेहनत लाई रंग कुएं को ढकने का कार्य प्रारंभ

चंदौली सकलडीहा। आखिरकार किसान नेताओं तथा भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन वाराणसी की युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल की मेहनत रंग लाई।

जहां पिछले दिनों हुए कुएं में एक मजदूर के आकस्मिक मौत की घटना को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त युनियन वाराणसी के युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस पर उपस्थित दिवशाधिकारी को पत्र देकर शीघ्र निदान की बात कही गई थी। वही पत्र के माध्यम से भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन की युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल ने बताया कि कमालपुर व धानापुर रोड पर अग्रेजी शराब ठेका के बगल में एक प्राचिन कुँवा है जो विना उपयोग का है।

कुँवा खुला होने के कारण पूर्व में कई घटनाएँ घट चुकी है दिनांक 17/07/2025 को 65 वर्षीच दया राजभर जो राजगीर मिस्ती थे अपने परिवार में अकेले कमाने वाले व्यक्ति थे। जो काफी गरीब थे कुंए की जगत पर बैठ कर आराम कर थे अचानक शारीरीक सतुलन बिगड़ने से कुए मे गिर गये और काफि देर तक पड़े रहने से उनकी मृत्यु हो गयी। घटना के बाद से ही उस परिवार पर दुखों का पाठ टूट पड़ा है।

अतः कुआ के उपर जाली लगवा कर अथवा उसको पटवा दिया जाय ताकी भविष्य में ऐसी कोई अप्रिय घटना घटित ना हो सके। इसके संबंध में उपस्थित दिवशाधिकारी द्वारा सज्ञान लेकर शीघ्र कार्यवाही की बात कही गई। इसी क्रम में सोमवार को सुबह लगभग 11:00 बजे के आसपास कुछ मजदूरों द्वारा उक्त कुएं के ऊपर लोहे की जाली लगाकर हुए को ढकने का कार्य किया जा रहा था वही वहां उपस्थित लोगों से जब जानकारी प्राप्त की गई तो उन्होंने बताया कि यह कुआं काफी दिनों से खुला पड़ा था ।

जिसमें कई बार घटना घटित हो चुकी थी इस संबंध में शासन व जिलाधिकारी से कुएं को ढके जाने की मांग की गई थी इसी क्रम में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल द्वारा भी संबंधित अधिकारियों से कार्यवाही की मांग की गई थी। जो आज पूर्ण हो रहा है अब इस कुएं पर जाली लग जाने से कुएं में गिरकर मरने जैसी घटनाओं पर रोक लगेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!