हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर बादल पब्लिक जूनियर हाईस्कूल हेतिमपुर में हुआ भव्य आयोजन

हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर बादल पब्लिक जूनियर हाईस्कूल हेतिमपुर में हुआ भव्य आयोजन

चन्दौली शिकारगंज। बादल पब्लिक जूनियर हाईस्कूल हेतिमपुर में हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंगारंग आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों ने निबंध लेखन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और किरदार मंचन जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से हिंदी भाषा की महत्ता और समृद्ध परंपरा को जीवंत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्येन्द्र कुमार तथा विशिष्ट अतिथि विशुद्धानन्द ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हिंदी हमारी पहचान और संस्कृति की धरोहर है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे हिंदी के प्रयोग को जीवन में बढ़ाएँ।

विद्यालय के प्रबंधक अरुण कुमार त्यागी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में न केवल रचनात्मकता का विकास होता है बल्कि मातृभाषा के प्रति प्रेम भी बढ़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित होने के बाद विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर पत्रकार चन्दन अरुण ने कहा कि “हिंदी दिवस हमें अपनी मातृभाषा के महत्व को समझने और उसे जन–जन तक पहुँचाने का संकल्प दिलाता है।”

वहीं राजकुमार सोनकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि “हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और एकता का प्रतीक है, जिसे युवाओं को आगे बढ़कर संरक्षित करना चाहिए।”

समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीप्रकाश,उप प्रधानाचार्य बिंदु देवी,शिक्षक,आलोक,सत्यप्रकाश, चन्द्रकांत,शबनम बेगम,सुरेश्वरी देवी, सहाना बेगम,नैंसी, छात्र–छात्राएं श्रेया,खुशी, शाबरीन,अंशु, अश्वनी देव,आर्यन,अंशिका,खुशी तथा अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन पत्रकार अम्बुज मोदनवाल ने किया।














