उत्तर प्रदेशचंदौलीप्रशासनिक

नौगढ़ थाना अंतर्गत गर्भपात कि दवा बेचने का काला कारोबार जारी, वीडियो हुआ वायरल।

नौगढ़ थाना अंतर्गत गर्भपात कि दवा बेचने का मामला।

मेडिकल संचालक संतोष विश्वकर्मा

स्वास्थ्य विभाग की आँखों मे धूल झोंक की जा रही कालाबाजारी ।

मनमाने रेट पर बेचीं जा रही दवाइयाँ ।

बिना डॉक्टरी सलाह और बिना पर्ची के बेचीं जा रही दवाई।

चंदौली जनपद के नौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मझगांवा पुल के पास अवैध रूप से संचालित एक क्लीनिक व मेडिकल स्टोर पर गर्भपात की दवा बेचने का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है।

इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि क्लीनिक या मेडिकल स्टोर पर बिना डॉक्टर की सलाह या पर्चे के गर्भपात की दवाएं बेची जा रही हैं तो वही वीडियो में देखा जा सकता है अगर समस्या होगी तो अबॉर्शन भी हो जाएगा कहते हुए वीडियो में मेडिकल संचालक नजर आ रहा है संचालक के पास न तो कोई रजिस्ट्रेशन है और न ही मेडिकल संबंधित डिग्री।

यह दवाई बिना डॉक्टर की निगरानी में लेने से जीवन के लिए खतरा हो सकता है, हैवी ब्लीडिंग और बांझपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।क्या स्वास्थ्य विभाग को नहीं पता कि इस तरह का काला कारोबार कैसे हो रहा है? प्रशासन के बीच सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। अब देखना यह होगा कि मामला संज्ञान में आने के बाद प्रशासन क्या कार्रवाई करती है।


इस मामले में स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। अवैध गर्भपात दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है, ताकि महिलाओं की सेहत और जीवन को बचाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!