उत्तर प्रदेशचकियाचंदौलीशहाबगंज

सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा संपन्न, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना…..!

सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा संपन्न, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना

पत्रकार संदीप कुमार गुप्ता की रिपोर्ट – सैदुपुर चकिया

सैदूपुर/चन्दौली

सूर्योपासना और आस्था से ओतप्रोत चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा बुधवार की भोर में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ। तड़के से ही श्रद्धालु परिवार सहित घाटों पर पहुंचे और सूर्यदेव से सुख-समृद्धि एवं आरोग्य की कामना की।

घाटों पर पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं के साथ कलश, फल-फूल और प्रसाद से सजी डलियों ने श्रद्धा का अनोखा दृश्य प्रस्तुत किया। लोकगीतों की गूंज और बच्चों के उत्साह ने वातावरण को मनोहारी बना दिया।

अर्घ्य अर्पण के उपरांत व्रतियों ने विधि-विधान से निर्जला उपवास तोड़ा और पूरे क्षेत्र में प्रसन्नता का माहौल देखा गया।

इस दौरान युवा जन कल्याण समिति द्वारा व्यवस्था में सराहनीय सहयोग दिया गया।


समिति के अध्यक्ष शनि मौर्य तथा सदस्य संदीप गुप्ता, अरविंद मौर्य, रंजीत मौर्य, विनय मौर्य, भोला शर्मा, श्रवण कुमार चौधरी, श्रीकांत सिंह, अमित कुमार, ग्राम प्रधान शीला गुप्ता और डॉ. सीमा बिंद, भावी जिला पंचायत सदस्य सीतांजलि शर्मा पूर्व प्रधान अजय गुप्ता सक्रिय रूप से मौजूद रहे और श्रद्धालुओं की सहायता में लगे रहे।

स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा, घाटों पर सुरक्षा, सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई, श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली भाव विभोर होकर श्रद्धालु मगन दिखे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!