उत्तर प्रदेशचकियाचंदौलीराजनीती

ग्राम प्रधान की मनमानी व अधिकारियों की मिलीभगत से ग्रामीण परेशान,लगाई न्याय की गुहार ।

पत्रकार अरविंद सिंह मौर्य की रिपोर्ट

चंदौलीजिले के चकिया ब्लॉक अंतर्गत अलीपुर भगड़ा गांव में महिलाओं को आज भी खुले में शौच व स्नान करने को मजबूर होना पड़ रहा है। गांव में कोई सार्वजनिक स्नानघर ही नहीं है। वहीं सार्वजनिक शौचालय की बात करें तो शौचालय में दिनभर ताला लटका रहता है जिसकी वजह से ग्रामीण खुले में शौच करने को मजबूर हैं ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी आते तो हैं, लेकिन प्रधान से मिलकर जेबें गर्म करने के बाद चुपचाप निकल जाते हैं और सफाई या मरम्मत की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जाता।

गांव के हैंडपंपों की हालत भी खराब है। कहीं गंदा पानी आता है, तो कई हैंडपम्प सूख चुके हैं
स्थानीय महिलाओं ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि खुले में स्नान करना उनकी गरिमा पर आघात है, मगर मजबूरी है। वही शौचालय की साफ-सफाई व मेंटनेंस राशि हर महीने सरकारी कोष से निकाल कर बंदर बाँट किया जा रहा है।

सालों से टूटा व बन्द पड़ा हैण्डपम्प


ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल शौचालय का ताला खुलवाने, सफाई और मरम्मत की मांग की है ताकि महिलाओं को सम्मानजनक जीवन मिल सके।

ग्राम प्रधान ने हर बार की तरह वहीं रटा-रटाया बयान दिया कि सचिवालय और बाथरूम की मरम्मत का प्रस्ताव ब्लॉक मुख्यालय भेजा गया है पारित होते ही मरम्मत व निर्माण कार्य कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!