एकौना स्थित यूनियन बैंक में शुरू हुई आधार सेवाएं, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

एकौना स्थित यूनियन बैंक में शुरू हुई आधार सेवाएं, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
चन्दौली शहाबगंज,। शहबगंज विकासखंड शहाबगंज अंतर्गत ग्राम सभा एकौना में स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में अब आधार कार्ड से संबंधित सेवाएं शुरू हो गई हैं। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को आधार बनवाने और संशोधन के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा।
बैंक शाखा में आधार कार्ड से जुड़े विभिन्न कार्य जैसे नया आधार कार्ड बनवाना, नाम व पता संशोधन, जन्मतिथि में सुधार सहित अन्य जरूरी अपडेट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह सेवाएं अंकित यादव द्वारा प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक दी जा रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आधार से जुड़े कार्यों के लिए पहले उन्हें जिला मुख्यालय या अन्य कस्बों का रुख करना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों की परेशानी होती थी। अब एकौना में ही यह सुविधा मिलने से आम जनता को काफी सहूलियत होगी।
अधिक जानकारी या आधार संबंधित कार्य के लिए इच्छुक लोग अंकित यादव से उनके संपर्क नंबर 6307737929 पर संपर्क कर सकते हैं।



