उत्तर प्रदेशचकियाचंदौलीशहाबगंज

भारतीय पत्रकार एसोसिएशन की एक दिवसीय बैठक सकुशल संपन्न

चन्दौली/चकिया/शहबगंज।
भारतीय पत्रकार एसोसिएशन की एक दिवसीय बैठक 21 दिसंबर 2025 को शहाबगंज में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष श्री चंद्रभूषण चौबे के नेतृत्व में किया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक पत्रकारों ने सहभागिता की। बैठक की अध्यक्षता कर श्री राजेश पटेल ने की।

बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, पत्रकारों की एकजुटता बढ़ाने तथा पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष श्री चंद्रभूषण चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती आपसी सहयोग, अनुशासन और सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से संगठन के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

बैठक में भविष्य की रणनीति, संगठनात्मक विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। पत्रकारों से यह भी अपेक्षा जताई गई कि वे समय पर बैठकों में उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने में योगदान दें।

इस अवसर पर बैठक में फिरोज अहमद सिद्दीकी, डॉ. चंद्रप्रकाश यादव, गिरीश नंदन पाठक, शशिकांत मिश्रा, राजेश पटेल, राजेश श्रीवास्तव, संदीप कुमार गुप्ता, प्रशान्त कुमार सहित कई वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार साथी मौजूद रहे।

बैठक के अंत में संगठन की एकता और मजबूती बनाए रखने का संकल्प लिया गया। तत्पश्चात अध्यक्ष की अनुमति से बैठक का समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!