उत्तर प्रदेशचंदौली

शीतलहर को देखते हुए 3 दिन के लिए विद्यालय बंद : DM

अरविंद सिंह मौर्य 8850543166

चंदौलीजिले में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। जिले में कक्षा 8 तक संचालित सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में पठन-पाठन बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।

यह आदेश बुधवार 24 दिसंबर से प्रभावी होकर अगले आदेश, फिलहाल 26 दिसंबर तक लागू रहेगा। प्रशासन का कहना है कि छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर ठंड का प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, निर्वाचन से जुड़े कार्यों में लगे शैक्षणिक कर्मचारियों को इस आदेश से छूट नहीं दी गई है। निर्वाचन कार्यों के लिए नामित शिक्षकों और कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहना होगा।

स्कूल बंदी की सूचना से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। वहीं ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!