उत्तर प्रदेशचंदौलीप्रशासनिक

शनिवार के स्थान पर सोमवार को आयोजित हुई संपूर्ण समाधान दिवस

चन्दौली सकलडीहा। सकलडीहा तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर फरियादियों द्वारा संबंधित अधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया। अधिकारियों द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार महीने के प्रथम शनिवार तथा तीसरे शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। वही किसी विशेष परिस्थिति में शनिवार के स्थान पर सोमवार को भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां फरियादियों द्वारा दिए गए पत्रों का अवलोकन करते हुए अधिकारियों द्वारा समस्याओं का निस्तारण भी किया गया। जिसके क्रम में 41 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए थे वहीं उप जिलाधिकारी, नायब तहसीलदार तथा तहसीलदार द्वारा समस्याओं को देखते हुए प्रार्थना पत्रों का निदान के क्रम में कार्य भी किया किया गया। वहीं अन्य प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी को समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। जहां इस संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की समस्याओं का निस्तारण करने हेतु तहसीलदार, नायब तहसीलदार, उपस्थित थे। वही प्रशासनिक व्यवस्थाओं के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी मौजूद रही। इस संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी के साथ ब्लॉक के संबंधित अधिकारी तथा तहसील के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!