नगवां ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता सम्पन्न, आयोजन में सुधार की गुंजाइश पर हुआ ध्यानअकर्षण….?

पत्रकार सुनील जयसवाल की एक रिपोर्ट
सोनभद्र: सोनभद्र जिले के नगवां ब्लॉक में यूनीसेफ द्वारा आयोजित 2026 ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन छत्रपति शाहूजी महाराज उच्च माध्यमिक विद्यालय, कम्हरियां में किया गया।
प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के कुछ शुभचिंतकों एवं प्रबुद्धजनों द्वारा आयोजन से जुड़ी कुछ कमियों की ओर ध्यान आकर्षित कराया गया।
आयोजकों से अपेक्षा व्यक्त की गई कि इन बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए भविष्य में खेल प्रतियोगिताओं के संयोजन को और अधिक व्यवस्थित, उत्कृष्ट एवं प्रभावशाली बनाया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा. श्री आलोक कुमार सिंह जी (प्रमुख, नगवां) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मा. श्री अमरेश सिंह पटेल जी (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, सोनभद्र) उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को शारीरिक व मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
अंत में संबंधित आयोजकों, रेफरी, प्रतिभागी छात्रों एवं युवा शुभचिंतकों को उनके योगदान के लिए बधाई दी गई तथा सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।



