उत्तर प्रदेशचंदौलीराजनीती

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

कार्यक्रम में बोलते बजरंग महराज


चन्दौली सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सकलडीहा इंटर कॉलेज परिसर में हुए इस कार्यक्रम में हिन्दू धर्म की एकता और राष्ट्रभक्ति पर विशेष जोर दिया गया।सम्मेलन को संबोधित करते हुए बजरंग दास महाराज ने राष्ट्र की मजबूती के लिए सामाजिक एकता बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने धर्मांतरण के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे रोकने का आह्वान किया। बजरंग दास महाराज ने राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने तथा सनातन धर्म को आगे बढ़ाने की बात कही।

मुख्य अतिथि डॉ. अनिल यादव ने कहा कि राष्ट्र की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एकता के संदेश को रेखांकित करते हुए मंच पर एक मोची को सम्मानित करने का उदाहरण दिया, जिसे उन्होंने अपनी एकता का प्रतीक बताया। सिंह ने सभी को मां भारती का सपूत बताते हुए देश के लिए काम करने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर बजरंग दास जी महाराज, दीनदयाल राम, डॉ. अनिल यादव, लक्ष्मी नारायण सिंह, गुलाब सिंह, मीनाक्षी, नंदलाल, सूर्यमुनि तिवारी, ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह, भगवान दास, भानु प्रताप सिंह, राम अधार गुप्ता, राम प्रकाश सिंह, देवेन्द्र दत्त पाण्डेय, रंजय पाण्डेय, पवन, आनंद सेठ, स्वराज सिंह, विजय गुप्ता और दशरथ सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!