उत्तर प्रदेशचकियाचंदौली

डेहरी खुर्द में जमीनी विवाद में गोली चलने की घटना में घायल तेजबली चौहान के इलाज के दौरान मौत परिजनों में कोहराम

चंदौली। इलिया थाना क्षेत्र के डेहरी खुर्द गांव में पुराने जमीनी व पारिवारिक विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार की रात गांव निवासी तेजबली चौहान साइकिल से अपने घर जा रहे थे, तभी गांव के ही शशिकांत मिश्रा ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने से तेजबली चौहान गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल ट्रामा सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त शशिकांत मिश्रा और उसके सहयोगी प्रदीप को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। वहीं, तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

मृतक तेजबली चौहान दो भाइयों में एक थे। उनकी पत्नी बेबी चौहान का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक चार पुत्रियों – खुशबू, सुनयना, आंशिक और सबसे छोटी अंजली के पिता थे, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया।

इस संबंध में इलिया थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने तेजबली चौहान की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में शेष आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!