उत्तर प्रदेशचकियाचंदौली

एचडीएफसी बैंक परिवर्तन व आश्रय फाउंडेशन ने चकिया के 15 गांवों में स्थापित की 200 सोलर स्ट्रीट लाइटें



रिपोर्ट- अरविंद सिंह मौर्य 8850543166

चन्दौली चकिया: ग्रामीण विकास को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत एचडीएफसी बैंक परिवर्तन और आश्रय फाउंडेशन ने चंदौली जिले के 15 गांवों में 200 सोलर स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जानी है। यह कार्य होलिस्टिक रूरल डेवलपमेंट प्रोग्राम (एचआरडीपी) के अंतर्गत किया गया। इसका उद्देश्य गांवों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना और स्थानीय लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।

इस संदर्भ में आश्रय फाउंडेशन की सहायक कार्यक्रम प्रबंधक सुरभि महाजन ने बताया कि इस योजना के तहत सोलर स्ट्रीट लाइट्स को गांवों के चौराहों,स्कूलों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी), पंचायत भवनों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लगाया गया, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित और निरंतर प्रकाश सुविधा मिल सके। लाइट्स की स्थापना के लिए पंचायत सदस्यों, विलेज डेवलपमेंट कमेटी के सदस्यों और स्थानीय समुदाय ने मिलकर उपयुक्त स्थानों का चयन किया।

मीडिया से बात करते हुए ठेकेदार मनोज पाल ने बताया कि यह योजना चंदौली जिले के अलीपुर भगडा, हिनौती, बालियां, हेतिमपुर, गायघाट, उचहरा, जोगिया, गनेशपुर, शिकारगंज सहित तमाम गांवों में लागू की गई। इन गांवों में स्ट्रीट लाइट्स से न केवल सार्वजनिक स्थलों पर रोशनी की सुविधा बढ़ी है, बल्कि ग्रामीणों को रात्रि के समय आवागमन में भी सहूलियत मिल रही है।

इसके अतिरिक्त आश्रय फाउंडेशन द्वारा चकिया ब्लॉक के इन गांवों में कृषि, बुनियादी ढांचे और हस्तशिल्प से जुड़ी कई अन्य गतिविधियां भी चलाई जा रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों को स्वरोजगार और आर्थिक मजबूती का अवसर मिल रहा है। इस परियोजना से गांवों में विकास की एक नयी रोशनी फैली है, जिससे ग्रामीण समुदाय को लाभ मिल रहा है और उनका जीवन स्तर बेहतर हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!