उत्तर प्रदेशचकियाचंदौलीशहाबगंज

शहाबगंज में भारतीय पत्रकार एसोसिएशन का भव्य कार्यक्रम संपन्न

संगठन विस्तार के तहत नई जिम्मेदारियों की घोषणा, पदाधिकारियों का सम्मान।

शहाबगंज, चन्दौली। भारतीय पत्रकार एसोसिएशन का एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम आज दिनांक 18 जनवरी 2026 को विकासखंड शहाबगंज के परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम संगठन को सशक्त बनाने, पत्रकारों की एकता को मजबूत करने तथा नई नेतृत्व जिम्मेदारियों की घोषणा के उद्देश्य से आयोजित किया गया। भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा मंच से पुरे कार्यक्रम का विशेष नेतृत्व कर संघठन के लोगों का हाथ बटाते हुए लगातार कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं विशेष उपस्थिति में रामाश्रय राय प्रदेश अध्यक्ष, मुख्य अतिथि विधायक कैलाश खरवार आचार्य, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह व पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान के पुत्र राजन पासवान केजी नन्दा हॉस्पिटल चन्दौली के डारेक्टर आनंद प्रकाश तिवारी डॉ ज्ञानप्रकाश सिंह डॉ कान्ति त्रिपाठी,उपस्थित रहे। सियाराम मिश्रा, इबरार अली, गोविन्द केशरी महमूद आलम,इनके साथ-साथ संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की। इस अवसर पर चंद्रभूषण चौबे को वाराणसी मंडल अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। इसी क्रम में प्रशांत कुमार को चन्दौली जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उन्हें भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रशांत कुमार संगठन को जिले में नई ऊँचाइयों तक ले जाने का कार्य करेंगे तथा पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे। अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने कहा कि भारतीय पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारों के अधिकारों, स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता तथा सामाजिक सरोकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को एक मंच पर लाकर उनकी आवाज को मजबूती प्रदान करना है।

प्रदेश अध्यक्ष रामाश्रय राय ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी एकता ही समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। उन्होंने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। विधायक कैलाश खरवार आचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं। भारतीय पत्रकार एसोसिएशन जैसे संगठन पत्रकारों के हित में कार्य कर लोकतंत्र को मजबूत कर रहे हैं, जो सराहनीय है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पत्रकार साथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी रमेश मौर्या, शशिकांत मिश्रा, फिरोज, चंद्रप्रकाश यादव कमलेश पाण्डेय विष्णु देवा, विनोद मौर्य, अभिषेक सिंह, लोकपति सिंह,चंदन श्रीवास्तव रिंकू विश्वकर्मा राजकुमार अजय कुमार मनोज मिश्रा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!