उत्तर प्रदेशचंदौलीशहाबगंज

चन्दौली शहाबगंज में विकास नहीं, विनाश की नींव!…..जिला पंचायत की पुल योजना में खुला भ्रष्टाचार का खेल

चन्दौली / शहाबगंज /
शहाबगंज विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा कटवा माफ़ी के सिरसिया गाँव में जिला पंचायत की वित्त कार्य योजना के तहत हो रहे पुल निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार यह पुल जनहित नहीं बल्कि कमीशन हित में बनाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पुल निर्माण में दोयम दर्जे की सामग्री धड़ल्ले से प्रयोग की जा रही है। मानक के अनुसार जहां 5 सूत की सरिया लगाई जानी चाहिए थी, वहां ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से केवल 2 सूत की पतली सरिया लगाकर सरकारी धन को खुलेआम ठिकाने लगाया जा रहा है।

मानकों की हत्या, जान जोखिम में!

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह का कमजोर पुल किसी बड़े हादसे को दावत दे रहा है। बारिश और भारी वाहनों का दबाव झेलने में यह पुल पूरी तरह असक्षम है, फिर भी जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं।

कागजों में मजबूत, हकीकत में खोखला पुल!

सूत्रों के मुताबिक निर्माण से पहले ही पूरी राशि के बिल तैयार करने की तैयारी चल रही है। सवाल यह है कि जब मौके पर गुणवत्ता ही नहीं है, तो किस आधार पर भुगतान होगा?

जिला पंचायत और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध

स्थानीय जनता पूछ रही है कि क्या बिना विभागीय मिलीभगत के इतना बड़ा खेल संभव है?
क्या जांच से पहले ही सबको “मैनेज” कर लिया गया है?

प्रशासन से मांग…..?

पुल निर्माण की तकनीकी जांच कराई जाए
दोषी ठेकेदार व अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज हो
निर्माण कार्य को तत्काल रोककर मानक के अनुसार दोबारा कराया जाए

अगर प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया, तो सिरसिया का यह पुल आने वाले समय में भ्रष्ट व्यवस्था का स्मारक बनकर रह जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!