पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से 02 वाहन से कुल 04 राशि गोवंशो बरामद कर 03 शांतिर गौ-तस्कर को किया गया गिरफ्तार

चन्दौली सैयद राजा ।पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा गौतस्करी व गौतस्करी करने वाले गिरोह के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी सदर, देवेन्द्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में
थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर एनएच 02 हाइवे पर स्थित ग्राम बरठी कमरौर मेडिकल कालेज से पहले एवं जिओ पेट्रोल पम्प के ठीक सामने चन्दौली के तरफ से आने वाले वाहनों को पुलिस बैरियर लगा कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग प्रारम्भ कर दी गयी थोडी देर बाद एक सफेद मैजिक गाडी आते दिखाई दी पुलिस टीम द्वारा गाडी को सतर्कता पूर्वक रोकने का इशारा किया गया तो वाहन मे बैठा चालक एवं परिचालक पुलिस टीम को देखकर जैसे ही गाडी रोका कि चालक एवं परिचालक भागने का प्रयास किया पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर पकड़ लिया गया। उक्त की पहचान 1. राकेश पुत्र सुरेश ग्राम राजी बजरंगनगर थाना राजी जिला जबलपुर (मध्य प्रदेश) उम्र करीब 30 वर्ष व 2.लोकेश ठाकुल पुत्र अनरथ सिंह ठाकुर निवासी ग्राम राजी बजरंगनगर, थाना राजी जिला जबलपुर उम्र करीब 28 वर्ष के रुप में हुई उक्त मैजिक वाहन सं0 MP20GA8441 को चेक किया गया तो 02 गोवंशो को किया गया बरामद ।
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया कि पीछे अभी एक और गाडी है जिसमें 02 राशि गोवंश है इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा HP पेट्रोल पंप के पास पहुंचकर वाहनो की चेकिंग के दौरान चन्दौली की तरफ से आ रही एक संदिग्ध वाहनो को रुकवाकर चेक किया गया तो चालक की पहचान 1. अखिलेश यादव पुत्र रामगहन यादव ग्राम देनवा थाना भभुआ जिला कैमूर उम्र करीब 32 वर्ष के रुप में हुई उक्त वाहन सं. UP67AT 1952 को चेक किया गया तो 02 राशि गोवंशो बरामद किया गया। उक्त चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा कुल 04 राशि गोवंश 02 वाहन क्रमशः- 1. UP 67 AT 1952 2. MP 20 GA 8441 बरामद कर 03 शांतिर गौ-तस्कर को गिरफ्तार किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 30/26 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.राकेश पुत्र सुरेश ग्राम रांजी बजरंगनगर थाना राजी जिला जबलपुर (मध्य प्रदेश) उम्र करीब 30 वर्ष,
2.लोकेश ठाकुल पुत्र अनरथ सिंह ठाकुर निवासी ग्राम रांजी बजरंगनगर , थाना राजी जिला जबलपुर उम्र करीब 28
3.अखिलेश यादव पुत्र रामगहन यादव ग्राम देनवा थाना भभआ जिला कैमूर उम्र करीब 32 वर्ष
पूछताछ विवरण–
पूछताछ के दौरान अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि इन गायो को अलग अलग गांवो से खरीदकर इकट्ठा कर वध के लिए बिहार लेकर आगे पीछे जा रहे थे। उक्त गोवंशो को वध हेतु बिहार ले जा रहे थे। ताकि पुलिस न पकड सके परन्तु पुलिस टीम द्वारा पकड लिया गया।














