पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल से कुल 29.560 लीटर अवैध देशी/अंग्रेजी शराब बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

चन्दौली कन्दवा ।कन्दवा पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के निर्देशन के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रिंयका सिंह थाना कन्दवा के नेतृत्व में कन्दवा पुलिस द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर तलाशपुर नहर पुलिया के पास संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति जिनकी पहचान 1. बादल कुमार पुत्र अर्जुन राम निवासी ग्राम रामगढ़ गोडसरा थाना रामगढ कैमूर भभुआ बिहार उम्र करीब 20 वर्ष व 2. आदर्श यादव पुत्र जितेन्द्र यादव निवासी रामगढ़ जोरार थाना रामगढ जनपद कैमूर भभुआ बिहार उम्र करीब 18 वर्ष के के रुप में हुई जिसके कब्जें से एक मोटरसाइकिल (अपाची सफेद रंग) सं0UP65CB 3875 पर लाल बोरे में 101 ब्लू लाईम प्रति पैकेट 200 मि0ली0 व लाल रंग का झोले में 52 पाउच 8PM प्रति पाउच 180 मि0ली0 कुल 29.560 लीटर अवैध देशी/अंग्रेजी शराब बरामद कर किया गया गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कन्दवा पर मु0अ0सं0 08/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ विवरण
पूछताछ के दौरान बताया कि मै अवैध शराब थोडी- थोडी मात्रा में खरीदकर इक्कट्ठा करके बिहार में ले जाकर ऊंचे दामों में बेच कर ज्यादा पैसा कमाता हूँ ।














