उत्तर प्रदेशचंदौलीशहाबगंज

दर्जनों गांवों में धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती

चकिया/चन्दौली।
बेन, बरहुआ, पालपुर, शाहपुर, बयापूर, महादौर धुन्नू, रसिया सहित आसपास के लगभग दर्जनों गांवों में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पूरे श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बन्दिता इंडिया फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के ओनर एवं समाजसेवी इंजीनियर आदरणीय शिव कुमार उपस्थित रहे। वहीं कम्पनी के मैनेजर मुहम्मद इलियास अहमद “हवारी” ने मुख्य अतिथि के प्रतिनिधि व विशिष्ट अतिथि के रूप में फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और लोगों को संबोधित किया।


अपने संबोधन में समाजसेवी इंजीनियर शिव कुमार ने कहा कि उनकी संस्था का उद्देश्य गरीबों और असहायों को रोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि बन्दिता इंडिया फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा समाज के वंचित वर्गों और आमजनमानस को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ऋण (लोन) की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जरूरतमंद लोग कभी भी लोन के लिए संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई।


वहीं मैनेजर मुहम्मद इलियास अहमद “हवारी” ने संत गुरु रविदास के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएं समाज में समानता, भाईचारा और एकता का संदेश देती हैं। बेहतर समाज के निर्माण के लिए हमें उनके आदर्शों को अपनाकर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उनकी संस्था में पर्सनल लोन, होम लोन, समूह लोन, प्रॉपर्टी लोन सहित सभी प्रकार की ऋण सुविधाएं उपलब्ध हैं।


इस अवसर पर कालाराम, शिवांस, जगत राम, मेवालाल, रामललित, हरिवंश, मनीष, रामचंद्र, शिव गुप्ता, रविन्द्र, अनिल, संतराम, रविप्रकाश, हरिश्चंद्र, प्रदीप यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!