सैदूपुर में उत्कर्ष डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन, ग्रामीण छात्रों को मिलेगा डिजिटल शिक्षा का लाभ

चन्दौली/चकिया।
चकिया तहसील के सैदूपुर क्षेत्र अंतर्गत गड़वाघाट आश्रम के पास उत्कर्ष डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। लाइब्रेरी का उद्घाटन शहाबगंज सेक्टर नंबर-3 से भावी जिला पंचायत सदस्य श्री रमेश मौर्य द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री रमेश मौर्य ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में इस प्रकार की लाइब्रेरी बच्चों और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
उत्कर्ष डिजिटल लाइब्रेरी के संयोजक श्री संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि इस लाइब्रेरी का उद्देश्य ग्रामीण छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, ऑनलाइन अध्ययन सामग्री और आधुनिक शिक्षा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि यह पहल शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगी।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, युवा, छात्र एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय कदम बताया।














