उत्तर प्रदेशचंदौलीप्रशासनिक

एसडीएम ब्लाक पहुच एसआईआर की ली जानकारी,कम प्रगति पर जताई नाराजगी

एसआईआर के बावत जानकारी लेते एसडीएम


चन्दौली सकलडीहा। सकलडीहा विकास खंड कार्यालय में बुधवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य का निरीक्षण किया। कार्य की धीमी प्रगति पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की और खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) विजय कुमार सिंह को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए।


एसडीएम ने जोर दिया कि अधिक से अधिक लोगों की सुनवाई कर लक्ष्य को जल्द पूरा किया जाए। वर्तमान में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य चल रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य मतदाताओं की मैपिंग करना है।
सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के 310 से 340 बूथों के कुल 2068 मतदाताओं की सुनवाई का जिम्मा बीडीओ विजय कुमार सिंह को सौंपा गया है। शुरुआत में यह कार्य कार्यालय से किया जा रहा था, लेकिन लोगों के न पहुंचने के कारण अब बीडीओ स्वयं गांवों में जाकर सुनवाई कर रहे हैं।


बीडीओ विजय कुमार सिंह ने एसडीएम कुंदन राज कपूर को बताया कि वे अब तक 600 लोगों की सुनवाई कर मैपिंग कर चुके हैं और प्रतिदिन लगभग 60 सुनवाई कर रहे हैं। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रतिदिन कम से कम 100 सुनवाई की जाए, ताकि 27 फरवरी से पहले लक्ष्य को पूरा किया जा सके।


एसडीएम कुंदन राज कपूर ने दोहराया कि एसआईआर कार्य को जल्द से जल्द पूरा करना आवश्यक है। इस अवसर पर बीडीओ विजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय, लेखाकार विजय शंकर अकेला, भावेश त्रिपाठी, महेंद्र गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!