
अंशिका मौर्या व नव्या गुप्ता संयुक्त रूप से प्रथम स्थान
चहनियाँ/चंदौली ब्लॉक संसाधन केंद्र मथेला चहनिया में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें ब्लॉक के सभी यू पी एस स्तर के कक्षा 6 से 8 में पढ़ने वाले छात्रों द्वारा क्विज प्रतियोगिता एवं विज्ञान विषय पर आधारित प्रदर्शनी में उत्साह पूर्वक प्रतिभागिता सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी चहनियां सुरेंद्र प्रताप सहाय एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया । प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई जिसमें प्रथम चरण में प्रत्येक विद्यालय से आए हुए तीन बच्चों ने प्रतिभाग़ किया जिसमें से द्वितीय चरण के लिए उनमें से टॉप 25 बच्चों को लिया गया।

टॉप 25 में से टॉप 10 बच्चों में अंशिका मौर्या कंपोजिट विद्द्यालय हृदयपुर व नब्या गुप्ता पूर्व माध्यमिक विद्द्यालय नौदर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया तथा द्वितीय स्थान पर साक्षी यादव पूर्व माध्यमिक विद्द्यालय मारूफपुर व तृतीय स्थान पर प्रिंसि मारूफपुर ने हासिल किया तथा टॉप 10 के बच्चों की सूची जिले पर दस फरवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता के लिए चिन्हित किया गया । अजय कुमार सिंह ने कहा की इस तरह के आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग के लिए बहुत ही कारगर साबित होंगे इस तरह के आयोजनों से बच्चों में तार्किक क्षमता एवं रचनात्मक सोच में वृद्धि के साथ साथ भविष्य में एक अच्छी सोच के साथ देश की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा ।

इस अवसर पर ब्लॉक के समस्त एआरपी, विद्यालय से आए हुए समस्त शिक्षक गण, बीआरसी के स्टाफ उपस्थित रहे जिनकी वजह से प्रतियोगिता को निर्विवाद रूप से सफल बनाने हेतु सहयोग प्राप्त हुआ।।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, बीरेंद्र सिंह यादव,एस आर जी सुभाष यादव, फैयाज़ अहमद, ए आर पी फैसल उमर, सर्वेश नंदन त्रिपाठी, दीपक केशरी, रणविजय सिंह, रामकुंवर यादव अमरनाथ दुबे, दिव्या गौरी सिंह, शाहिद जमाल, मनोज गुप्ता, आत्मप्रकाश, आलीशा मौर्या, नागेंद्र चौबे, राजेश पाण्डेय, शुभम यादव, देवेंद्र कुमार, कृष्ण यादव, रघुवर यादव, आदि शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे














