
सैयदराजा चंदौली सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगहीं कुम्भापुर गांव के समीप नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की सुबह शादी से लौट रहे ऑटो हाईवे पर खड़ा अज्ञात वाहन से जा टकराया । टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो में सवार 36 वर्षीय अशोक पटेल, निवासी मिर्जामुराद वाराणसी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आटो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही सैयदराजा पुलिस एन एच ए हेल्पलाइन की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची । जहां से सभी घायलों को चंदौली स्थित राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घायलों में दो बच्चे शामिल है मृतक व घायलों में सभी ऑटो सवार एक ही परिवार के बताए जाते हैं जो बिहार में किसी गांव में शादी में शरीक होने के लिए गए थे ।
जो शुक्रवार की तड़के लौट रहे थे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेजकर अगली कार्रवाई में जुट गई । आकस्मिक चिकित्सक डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि अस्पताल लाए गए तीन घायलों की हालत गंभीर थी जिन्हें गंभीर हालत देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है जिनमें दो छोटे बच्चे शामिल थे। प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी प्रसाद पांडेय ने बताया कि यह हादसा ऑटो चालक को झपकी आने की वजह से हुआ।
जो ऑटो सीधे हाईवे पर खड़े वाहन में जा टकराया जिसमें एक 36 वर्षीय अशोक पटेल मिर्जापुर वाराणसी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दो बच्चे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायलों को चंदौली राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है














