उत्तर प्रदेशक्राइमचंदौली

गुरुवार रात चोरो ने दो दुकानों को अपना निशाना बनाया जहां ₹30000 से अधिक सामान लेकर फरार हो गए।

चंदौली धानापुर। थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला जारी है। गुरुवार रात चोरों ने दो पान-बिस्कुट की दुकानों को निशाना बनाया, जहां से 30,000 रुपये से अधिक का सामान चोरी कर लिया गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में काफी नाराजगी है।


पहली घटना तोरवा चट्टी पर स्थित संजय पान भंडार में हुई। चोरों ने लोहे की गुमटी का ताला तोड़कर बिस्कुट, सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, पान, सुपारी सहित 20,000 रुपये से अधिक का सामान चुरा लिया।

तोरवा गांव निवासी संजय चौरसिया अपनी दुकान बंद कर बुधवार शाम घर गए थे। गुरुवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो गुमटी का ताला टूटा हुआ देखकर दंग रह गए। चोरों ने दुकान का सारा सामान साफ कर दिया था। संजय इसी दुकान से अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

चोरी की दूसरी घटना बिझवल गांव के समीप धानापुर-अवही मार्ग पर स्थित नाले राम की गुमटी में हुई। चोरों ने यहां से बिस्कुट, टॉफी, नमकीन, गुटखा, सिगरेट समेत अन्य सामान गायब कर दिया।

बिझवल गांव के नाले राम भी इसी गुमटी की दुकान से अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं। इस चोरी से उनके सामने बड़ी आर्थिक मुसीबत खड़ी हो गई है। गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले भी 500 मीटर की दूरी पर दो दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया था, लेकिन अभी तक चोर पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!