
चंदौली सैयद राजा। पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध एवं आपराधियों के विरुद्ध अंकुश लगाने हेतु वांछित अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु दिये गये आदेश/निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी सदर, देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा, विन्देश्वर प्रसाद* के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 07.02.2026 को थाना सैयदराजा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर एनएच 02 हाइवे पर स्थित ग्राम जेठमलपुर, जेठमलपुर तिराहे के पास से मु0अ0स0-364/25 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 109/3(5) बीएनएस में वाँछित अभियुक्त आशुतोष सिंह उर्फ निक्कू पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी ग्राम मथैला थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र करीब 29 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।














