कल दिनांक 10 फरवरी 2026 को ग्राम मनकपड़ा में श्यामधर जी की पत्नी स्वर्गीय मुनारी देवी के तेरहवीं संस्कार के अवसर पर श्रद्धांजलि

चन्दौली/चकिया/सैदूपुर क्षेत्र में कल दिनांक 10 फरवरी 2026 को ग्राम मनकपड़ा में श्यामधर जी की पत्नी स्वर्गीय मुनारी देवी के तेरहवीं संस्कार के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं ब्राह्मण भोज का आयोजन श्रद्धा और सम्मान के साथ किया गया।
इस भावुक अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ जमीनी नेता, विकास खण्ड शहाबगंज के सेक्टर नम्बर 3 से जिला पंचायत प्रत्याशी एवं भावी जिला पंचायत सदस्य श्री रमेश मौर्या जी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए दिवंगत आत्मा को दिल से सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की

श्री रमेश मौर्या जी ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा कहा कि स्वर्गीय मुनारी देवी एक सरल, धर्मपरायण और समाजसेवी प्रवृत्ति की महिला थीं, जिनका जाना न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
तेरहवीं कार्यक्रम के अंतर्गत विधिवत ब्राह्मण भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक प्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई सम्मानित व्यक्ति, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, समाजसेवी, पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जहाँ हर आंख नम और हर मन शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा नजर आया।














