किसान नेता पिंटू पाल डीपीआरो से मुलाकात कर गांव की समस्याओं को लेकर चर्चा किया

चंदौली सकलडीहा जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) से मुलाकात कर क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को मजबूती से उनके समक्ष रखा। गाँवों में खराब सड़कें, नालियों की दुर्दशा, पेयजल संकट, शौचालय व साफ-सफाई की अव्यवस्था तथा किसानों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखने जैसी गंभीर मुद्दों पर स्पष्ट और बेबाक चर्चा हुई।
हमने साफ कहा कि सकलडीहा सेक्टर नम्बर 1 की जनता अब उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेगी। किसान दिन-रात मेहनत कर देश का पेट भरता है, तो उसके गाँव में विकास की रोशनी भी पूरी मजबूती से पहुंचनी चाहिए।
DPRO महोदय ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है। लेकिन हमारा संघर्ष आश्वासन पर नहीं, समाधान पर टिकेगा। जब तक हर गाँव में विकास, हर किसान को सम्मान और हर घर तक सुविधा नहीं पहुँचेगी, तब तक हमारी आवाज बुलंद रहेगी।
जनता की लड़ाई, किसानों की आवाज और क्षेत्र के सम्मान के लिए संघर्ष जारी रहेगा।














