
अजगर पकड़ते वन विभाग के लोग
चन्दौली सकलडीहा कस्बा के टिमिलपुर में बुधवार को विशालकाय अजगर को पकड़ लिया गया।यह अजगर शीशम के पेड़ पर था।आसपास के युवाओं ने मच्छरदानी सहित अन्य घरेलू विधि से अजगर को निचे गिराया।जहा एक युवा की मोबाइल भी तालाब में गिर गई। उसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ा।इस दौरान वन विभाग के एक कर्मचारी का यह कहते हुए विडियो वायरल हुआ कि यहा हमलोग जान गवाने नही आए है।
जो लोगो मे चर्चाओं का विषय बना रहा।
आपको बता दे कि बीते 28 जनवरी को टिमिलपुर के सत्ती माता मंदिर के समीप शीशम के पेड़ पर एक अजगर दिखा।ग्रामीणो ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।मौके पर वन विभाग की टीम पहुची।जहा बगैर तैयारी के उसे डंडे से खोद दिया और अजगर पेड़ से नीचे तालाब में गिर गया और लापता हो गया।वन विभाग की टीम खाली हाथ लौट गई।वही अजगर फिर उसी पेड़ पर बुधवार की सुबह दिखा।यह खबर जंगल मे आग की तरह फैल गई।और लोगो की भीड़ जुट गई।सूचना पर वन विभाग की टीम भी पहुची।
और आसपास के युवाओं से मदद मांगी।इसके बाद कोई मच्छरदानी दिया तो कोई बड़ा डण्डा।इसके बाद ग्रामीणो ने ही पेड़ के नीचे बड़ा बोरे का तिरपाल लगाया।और डंडे से खोदा।जहा फिर अजगर पहले की तरह नीचे तालाब में गिर गया।और पानी मे भागने लगा।लेकिन ग्रामीणो के शोर से वह बाहर आ गया।और तब वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ा।इस दौरान लोग वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते रहे है।उनका कहना था कि टीम के पास अपनी कोई तैयारी नही है।जिससे अजगर पकड़ने में परेशानी आ रही थी।इस दौरान अजगर देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर मौजूद रहे।














