उत्तर प्रदेशराज्य

वंदे मातरम् के विरोध में उतरा मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, कोर्ट में देगा चुनौती:

वंदे मातरम् के विरोध में उतरा मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, कोर्ट में देगा चुनौती: सरकारी कार्यक्रमों और स्कूल में राष्ट्रगीत के सभी 6 छंदों का गान हुआ अनिवार्य।

अरविंद सिंह मौर्य 8850543166


केन्द्र सरकार ने स्कूलों और सरकारी इवेंट में वंदे मातरम के पूरे छंद को गाना अनिवार्य कर दिया है। ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने इसका विरोध किया है और सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन को गैरकानूनी बताया है। बोर्ड ने इसे धार्मिक आजादी और धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ बताते हुए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उल्लंघन करार दिया है।

एआईएमपीएलबी के मुताबिक, इसमें दुर्गा और दूसरे देवी-देवताओं की पूजा और आराधना की बात कही गई है, जो सीधे तौर पर मुस्लिम मान्यताओं के खिलाफ है।

संगठन ने सोशल साइट एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया शेयर की है। इसमें कहा गया है कि यह मुस्लिमों को मंजूर नहीं है, क्योंकि मुस्लिम सिर्फ एक अल्लाह की इबादत करता है।

बोर्ड का कहना है कि देश की अदालतों ने भी वंदे मातरम के ऐसे छंदों को गाने की अनिवार्यता पर रोक लगा दी थी, जिन्हें सेक्युलर मूल्यों के खिलाफ माना है।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने केंद्र सरकार से माँग की है कि वह इस नोटिफिकेशन को तुरंत वापस ले लें, वरना ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड इसे कोर्ट में चुनौती देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!