उत्तर प्रदेशचंदौलीप्रशासनिक

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सकलडीहा चंदौली। विकास खंड खड़ेहरा में स्थित अमर ज्योति संस्था द्वारा सकलडीहा ब्लॉक सभागार में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला चाइल्ड लाइन सुपरवाइजर संध्या यादव , कस्बा प्रभारी वरुणेंद्र कुमार राय उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में महिलाओं व समूह सखी की सहभागिता रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला चाइल्ड लाइन सुपरवाइजर संध्या यादव ने उपस्थित महिलाओं को बाल विवाह की रोकथाम हेतु शपथ दिलाई और इसके दुष्परिणामों पर विस्तार से जानकारी दी।

चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 तथा महिला सहायता, वन स्टाफ सेंटर के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर तत्काल संपर्क करने की अपील की गई। निदेशक प्रेमचंद ने कहा कि समाज से बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के लिए महिलाओं की सक्रिय भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर जागरूकता बढ़ाकर बाल विवाह को रोकना और बच्चों के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करना है।


कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित महिलाओं ने बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया


इस मौके पर कोऑर्डिनेटर सुजीत कुमार, आकाश मौर्या, चिंतामढ़ी, संभा यादव वन्य सामाजिक कार्यकर्तगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!