सकलडीहा में सड़क निर्माण में मुआवजा न मिलने से नाराज लोगो ने जताया विरोध,पीडब्ल्यूडी एक्सईएन का किया घेराव

एक्सईएन का घेराव करते ग्रामीण
चन्दौली सकलडीहा। क्षेत्र के खडेहरा गांव में शुक्रवार को मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणो ने एक्सईएन सहित कार्यदाई संस्था के अधिकारियों का घेराव कर दिया।ग्रामीणो का कहना है कि सड़क के उत्तर तरफ के लोगो को मुआवजा मिला ही नही जबकि दक्षिण तरफ मुआवजा मिला भी है तो काफी कम है।
इसलिए इन मांगों को पूरा कर कर ही सड़क और नाली का निर्माण किया जाय।मौके पर पहुचे एसडीएम कुन्दन राज कपूर ने ग्रामीणो को समझा बुझाकर मामला शांत किया और जल्द ही इस पूरे प्रकरण की जांच कर निस्तारण करने की बात कही।
आपको बता दे कि पांच सौ करोड़ की लागत से चन्दौली-सैदपुर वाया सकलडीहा मार्ग चौड़ीकरण कर फोर लेन बनाया जा रहा है।इस दौरान सकलडीहा क्षेत्र के खडेहरा गांव में मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणो में असन्तोष और नाराजगी है।जिससे कारण खडेहरा में कार्य नही हो पा रहा है।
शुक्रवार को ग्रामीणो को समझाने पहुचे अधिशासी अभियंता और कार्यदाई संस्था के अधिकारियों और कर्मचारियों को नाराज लोगो के आक्रोश का सामना करना पड़ा लोगो का कहना था कि जबतक मुआवजा नही मिलता तबतक कार्य नही होगा।मौके पर पहुचे एसडीएम कुन्दन राज कपूर ने जल्द टीम बनाकर पूरे प्रकरण की जांच कर निस्तारण करने का भरोसा दिया तब ग्रामीण शांत हुए।
इस संबंध में एसडीएम कुन्दन राज कपूर ने बताया कि कुछ ग्रामीणो को कहना है कि सरकारी जमीन को छोड़ कर नाली बनाया जाय जिससे उनका कब्जा न हटे।ऐसे में नाली टेड़ी हो रही है।उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर पैमाइश कराकर पुनः जो कार्य रुका है उसे पूर्ण किया जाएगा।इसके साथ ही मुआवजा की आपत्ति पर भी रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी। वही अधिशासी अभियंता राजेश कुमार का कहना है कि घेराव नही हुआ था।ग्रामीण एकत्रित होकर अपनी बात कह रहे थे।














