उत्तर प्रदेशचंदौली

शिवालयों पर उमड़ा जन सैलाब दर्शनार्थियों की बढ़ रही भीड़ हर हर महादेव से शराबोर रहा वातावरण

चंदौली सकलडीहा। सकलडीहा तहसील के विभिन्न शिवालयों पर  महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ बाबा भोलानाथ की एक झलक पाने को तथा उन्हें जल अर्पण करने के लिए जन सैलाब उमड़ रहा। जहां रविवार को कांवरियों का जत्था भोलेनाथ को जल चढ़ाने के क्रम में बोल बम के जयकारे के साथ पड़ा था।

वही कांवरियों द्वारा मा गंगा में स्नान कर जल भरकर बाबा भोलेनाथ को चढ़ाने के लिए निकल पड़े। जो रविवार को प्रातः काल से ही शिवालयों के बाहर एकत्रित होने लगे और धीरे-धीरे यह कांवरियों का जत्था विकराल रूप लेता हुआ जन सैलाब में तब्दील हो गया।

वहीं कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत स्थानीय प्रशासन द्वारा उचित प्रबंध किए गए थे। जिसमें पुलिसकर्मियों द्वारा इन कांवरियों को लाइन में खड़े कराकर धीरे-धीरे बाबा के दर्शन करा रहे थे। इसी के साथ जहां पर दर्शनार्थियों का हुजूम देखने को प्राप्त हो रहा था वहां पर भरी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी।

वही दर्शनार्थियों के उद्घोष से पूरा वातावरण शिव मय हो उठा। जहां हर-हर महादेव बोल बम के जयकारे लगातार गूंजते रहे। सकलडीहा दुर्गा माता मंदिर स्थित शिव मंदिर पर भक्तों द्वारा भोलेनाथ को जल, पुष्प, माला, बेलपत्र आदि अर्पण किया जा रहा था। वही  बरठीं ग्राम सभा स्थित कालेश्वर महादेव मंदिर पर भी हजारों की संख्या में भीड़ एकत्रित थी। जहां महिलाओं तथा पुरुषों के लिए अलग बैरीकेटिंग की व्यवस्था की गई थी।

वहीं सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिगत पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था भी पूर्ण में लगा दी गई थी। जिससे किसी भी समस्या पर निगरानी रखी जा सके तथा सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहे। इसी के साथ क्षेत्र के अन्य शिवालयों पर भी शिव भक्तों द्वारा जल अर्पण करने तथा दर्शन पूजन का कार्यक्रम जारी रहा, जो सुबह से लेकर देर शाम तक प्रारंभ रहा। वही दोपहर पश्चात इन शिवालयों पर शिव बारात का भी आयोजन किया जाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!