उत्तर प्रदेशचंदौली

ऑल इंडिया मोमिन अंसारी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अकरम अंसारी साहब का चंदौली जनपद में आगमन हुआ।

चन्दौली चहनिया।आल इण्डिया मोमिन अंसार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मदअकरम अंसारी साहब के  दो दिवसीय पूर्वांचल दौरे के दूसरे दिन आज देर रात चंदौली जनपद  मे आगमन हुआ। ब्लाक अध्यक्ष चहनियां दीदार अंसारी के आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार गर्मजोशी के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन ने कार्यकर्ताओं में एक नया जोश व उत्साह पैदा कर दिया ।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की आईडियोलॉजी हमारे नबी का वह आखरी खुत्बा है जिसमें उन्होंने पूरे इंसानियत को यह संदेश दिया है कि सब इंसान बराबर हैं कोई बड़ा या छोटा नहीं है कोई भी ऊंच नीच नहीं है इंसानों को एक दूसरे पर फजीलत हासिल है तो सिर्फ तक्वे (ईशपरायणता )की बुनियाद पर। हमारे देश का संविधान भी हम सबको बराबरी का दर्जा देता है ।हम संविधान व कानून के अनुसार चलकर गांव-गांव कामेटियां बनाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य करेंगे ।अध्यक्ष ने यह भी कहा कि आज मोमिन अंसार सभा भारत का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन है जिसके पास एक मजबूत कैडर है ।हम आने वाले पंचायत चुनाव व विधानसभा चुनाव में भागीदारी करेंगे। संगठन का एक राजनीतिक दल राष्ट्रवादी जन समाज पार्टी भी है। आज तक हम लोग मांगने वाले बने रहे, अब हमें देने वाला बनना है। अपने जन प्रतिनिधियों को जिताकर वहां भेजने का काम करेंगे जहां से हमारे लिए योजनाएं बनती है ।अब हम ताबेदार नहीं रहेंगे बल्कि भागीदार बनेंगे। संगठन का विस्तार उत्तराखंड, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र सहित 15 प्रदेशों तक हो चुका है। मोमिन अंसार सभा ही ऐसा संगठन है जिनकी पिछले 15 सालों से लगातार राष्ट्रीय सम्मेलन होता रहा है। इससे पहले चलने वाले संगठनों मोमिन कॉन्फ्रेंस व उनके चलाने वाले बाबा ए कौम मौलाना आसिम बिहारी, अब्दुल कयूम अंसारी, जियाउर रहमान अंसारी की मेहनतों व खिदमतों का भी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिक्र किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ आने वालों में रईस अंसारी, अकबर अंसारी, शब्बीर अंसारी, महबूब आलम अंसारी ने भी अपना अपना वक्तव्य दिया ।टीम  में मीडिया प्रभारी मुबीन गाजी भी साथ रहे। सभा का संचालन करते हुए जिला अध्यक्ष निसार अहमद अंसारी एडवोकेट ने नात शरीफ व तराना मोमिन अंसार सभा पढ़कर सुनाया। जिला अध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में संक्षिप्त संबोधन में कहा कि हम लोग भी एक टीम बनाकर जनपद के विभिन्न तहसीलों, ब्लाकों, नगर पंचायतों,का दौरा करेंगे व समाज में कानून व संविधान के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे वह सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत अफजल अंसारी द्वारा कुराने पाक की तिलावत से किया गया। कार्यक्रम में हैदर अंसारी, आस मोहम्मद अंसारी, निजामुद्दीन अंसारी, नसीम अंसारी, मोहम्मद जफर इकबाल अंसारी, नबी रसूल अंसारी एडवोकेट, मोहम्मद जफर, वसीम अकरम अंसारी, गुलाम मोहम्मद अंसारी, मोहम्मद फिरोज अंसारी वह अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!