उत्तर प्रदेशचंदौलीप्रशासनिक

जिला अधिकारी ने किया विकास खण्ड  सकलडीहा ग्राम पंचायत झांसी के कंपोजिट विद्यालय व विकास खण्ड  नियामताबाद ब्लाक परिसर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

बच्चों को शिक्षा,खेलकूद, योगा के साथ नैतिक जानकारी भी जरूरी – जिलाधिकारी

जननी सुरक्षा योजना तथा आशाओं का भुगतान समय समय पर होता रहे

चन्दौली जिला अधिकारी


चन्दौली सकलडीहा। चन्दौली जिला अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय झांसी का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होने बच्चों से रूबरु होते हुवे उनसे विद्यालय में  खाने पीने से लेकर शिक्षा से जुड़ी बातें की जिसमें बच्चों द्वारा सहर्ष बताया गया कि साभी अध्यापक ठीक से पढ़ाते है, निर्धारित रोस्टर से सबको पर्याप्त मात्रा में समय से भोजन दिया जाता है।

इस दौरान कक्षा 8वीं की छात्राओं ने अंग्रेजी की किताब भी पढ़ के सुनाया जिसपर जिलाधिकारी द्वारा प्रसन्नता व्यक्त व्यक्त करते हुवे कहा कि बच्चियों में पढ़ने की शक्ति अच्छी है पर उनको शब्दों के अर्थ की जानकारी थोड़ी कम है। उन्होंने सभी अध्यापकों को प्रतिदिन कम से कम अंग्रेजी के पांच शब्दों के अर्थ अनिवार्य रूप से याद कराया जाए उनको, ताकि ओ जब पढ़े तो साथ साथ उनका अर्थ भी समझ सके।इस दौरान उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर सहित अन्य संबंधित रजिस्टर को देखा जिसमें उपस्थिति रजिस्ट्रेशन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति कम पाई गई जिसपर नाराजगी व्यक्त करते हुवे निर्देशित किया कि बच्चों की उपस्थित संतोषजनक नहीं,स्थिति में अगले पंद्रह दिनों में सुधार लाते हुवे बच्चों की उपस्थित शतप्रतिशत सुनिश्चित हो।


विकास खण्ड नियामताबाद परिसर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जानकारी प्राप्त गई कि प्रतिदिन लगभग कितने मरीज केंद्र से स्वास्थ्य लाभ ले रहे है जिसपर केंद्र प्रभारी ने बताया कि प्रतिदिन औसतन 100-120 की संख्य में लोग आते है। उन्होंने ओपीडी,लैब ,गैर संचारी रोग,वार्ड,कोविड वार्ड,सहित अन्य का निरीक्षण किया गया।उन्होंने जननी सुरक्षा योजना तथा आशाओं के भुगतान की स्थिति को देखा और निर्देशित किया कि किसी भी दशा इनका भुगतान रुकना नहीं चाहिए सबका भुगतान समय समय होता रहे।

निरीक्षण के दौरान सीबीसी मशीन में कुछ खराबी की बात बताई गई जिसपर जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी को सख्त निर्देश देते हुवे कहा कि इसको तत्काल ठीक कराते इसका उपयोग शुरू करना सुनिश्चित करे,प्रयोगशाला के निरीक्षण के दौरान लैब अटेंडेंस द्वारा अवगत कराया गया कि यहां पर थायराइड की जांच अगर शुरू हो जाए तो लोगो को बहुत सहूलियत मिलेगी जिसपर जिलाधिकारी ने तत्काल मुख्य चिकित्साधिकारी से बात कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 

इसी तरह कुछ और छोटी छोटी कमियां भवन और परिसर से थी जिसपर जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी तथा खण्ड विकास अधिकारी को आपसी तालमेल कर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पूर्व सूचना के बाद भी ज्वाइंट खण्ड विकास अधिकारी सरद चन्द्र शुक्ला द्वारा समय से उपस्थित न होने पर फटकार लगाते हुवे तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए गए


इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वाई के राय,केंद्र प्रभारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!